इन्डियन परांठा बर्गर | Indian parantha burger Recipe in Hindi

इन्डियन परांठा बर्गर | Indian parantha burger Recipe in Hindi






इन्डियन परांठा बर्गर बनाने की सामग्री ( Indian parantha burger Recipe Banane Ki Samagri Hindi Me )


1 कप राजमा


1 उबला आलू


1 बडा चम्मच ग्रेटेड गाजर


1 बडा चम्मच प्याज


1/2 कप हरा धनिया


अदरक कटा हुआ


1 चम्मच लाल मिर्च


1/2 चम्मच हल्दी


1 चम्मच अमचूर


1 चम्मच गरम मसाला


1 चम्मच जीरा पाउडर


2 चम्मच नींबू का रस


1 प्याज और टमाटर स्लाइस मे कटा हुआ


1 बडा चम्मच मेयोनेज़


1 बडा चम्मच सॉस


2 चीज़ स्लाइस


1 कप आटा


1 चम्मच तेल


नमक


1 चम्मच हरी चटनी


7-8 पुदीने के पत्ते


तलने के लिये तेल


सजाने के लिये चेरी टमाटर


लैटस के पत्ते


इन्डियन परांठा बर्गर बनाने की विधि ( Indian parantha burger Recipe Banane Ki Vidhi Hindi Me )

सबसे पहले आटा, चटनी, नमक ,तेल, पुदीने के पत्ते सबको मिलाकर आटा गूथ लेगें


ढक कर रख देगे


राजमा ,अदरक हरी मिर्च को मिक्सी मे थोडा पीस लेगें


फिर सभी सब्जियों और मसालों को डाल कर मिला लेगे


और टिक्की बना कर रखेंगे


परांठें बेल कर टिक्की के साइज के कटर से काट लेगें


सभी परांठों को सेक लेगें


एक प्लेट मे ब्रैड क्रम्ब लेगें


टिक्कीयो को ब्रैड क्रम्ब मे लपेट कर शैलो फ्राई करेंगे


मेयोनेज़ और सॉस को अच्छी तरह से मिक्स करेंगे


अब बर्गर को तैयार करने के लिए एक परांठा लेगें


उस पर मेयोनेज़ ,सॉस लगा कर प्याज का स्लाइस लगा कर टिक्की लगायेंगे


अब चीज स्लाइस लगाकर टमाटर स्लाइस लगायेंगे


और अन्त मे दूसरे पराठें से कवर कर देंगे


चैरी टमाटर और लैट्यूस से सजाकर सॉस के साथ सर्व करेंगे


मेरी टिप:

हमे हैल्दी बनाना था इसलिए हमने डीप फ्राई नहीं किया , आप कर सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

Vanila cake with fondant | How to make Vanila cake with fondant

Watermelon rind halva | How to make Watermelon rind halva

केसर पिस्ता संदेश कपकेक | Kesar pista sandesh Cupcake Recipe in Hindi