मावा स्टफ्ड रोज़ रैवियोली विद रबड़ी सॉस | Mava stuffed ravioli with rabri sauce Recipe in Hindi

मावा स्टफ्ड रोज़ रैवियोली विद रबड़ी सॉस बनाने की सामग्री ( Mava stuffed ravioli with rabri sauce Recipe Banane Ki Samagri Hindi Me )


1/2 कप मैदा


1 चम्मच घी


1/4 चम्मच चीनी


1 चम्मच गुलाब जल


गुलाबी रंग


1/2 चम्मच रोज़ एसेन्स


मावा फिलिंग--


1/2 कप मावा


1/4 चम्मच पिसी हुई चीनी


चुटकी भर इलायची पाउडर


1 चम्मच एकदम बारीक कटे पिस्ते और बादाम


रबड़ी के लिए----


1 गिलास दूध


2 चम्मच कॉर्नफ्लोर


1/4 कप चीनी


1/2 चम्मच गुलाब जल


सर्विग के लिए---


कटे हुए बादाम पिस्ते


1 चम्मच रोज़ का शरबत


गुलाब की पखुडिया


1 चम्मच इलायची पाउडर


मावा स्टफ्ड रोज़ रैवियोली विद रबड़ी सॉस बनाने की विधि ( Mava stuffed ravioli with rabri sauce Recipe Banane Ki Vidhi Hindi Me )


रैवियोली के लिए--


एक बाउल में मैदा, और चीनी मिला लेगें


घी को एक बाउल में लेकर उसमें गुलाबी रंग मिक्स करेंगे


घी को मैदे मे डाल कर एसेन्स और गुलाब जल भी डालेंगे


और सब को मिक्स करेंगे


जरूरत के अनुसार थोडे दूध से गूंथ लेगें


और ढक कर रख देगें


मावा फिलिंग---


मावे को ग्रेट कर लेगें और पैन मे भून लेगें


जब भून जाए तो गैस से उतारकर ठंडा होने देंगे


ठंडा होने पर पिसी हुई चीनी और मेवे मिला देगें


अब रैवियोली के लिए डोह को बेलेगे


कूकी कटर से मनचाहे आकार मे काट लेगें


मावा मिक्स की गोलियां बना लेगें


और गोल पीस पर बीच में रखेंगे


किनारों पर पानी लगा कर दूसरे गोल पीस से ढक लेगें


हाथ से बीच के मिक्स को छोड़ कर बाकी को चिपका लेगें


एक बरतन मे गरम पानी करेंगे


1 चम्मच तेल डाल देगें


उबाल आने पर रैवियोली डाल कर 8-10 मिनट उबाल लेगे


फिर निकाल कर ठंडे पानी में डाल देगें


रबड़ी सॉस----


एक पैन मे दूध को गरम करेंगे


2 चम्मच दूध में कार्नफ्लोर डाल कर घोल लेगें


दूध के थोड़ा गाढ़ा होने पर चीनी डाल देगें


और कार्नफ्लोर का घोल भी डाल देगे


और लगातार हिलायेगे


हम बहुत ज्यादा गाढा नहीं करेंगे


इसमें गुलाब जल मिला लेगें


सर्विग के लिए---


एक प्लेट में रबड़ी सॉस डाल कर मावा रैवियोली डालेगें


1 चम्मच गुलाब का शरबत लेकर थोड़ा थोड़ा डाल देगें


गुलाब की पतियों और मेवो से सजा लेगें


इलायची पाउडर छिड़क कर सर्व करेंगे


Comments

Popular posts from this blog

Vanila cake with fondant | How to make Vanila cake with fondant

Watermelon rind halva | How to make Watermelon rind halva

केसर पिस्ता संदेश कपकेक | Kesar pista sandesh Cupcake Recipe in Hindi